फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी को देखकर देवरानी ने भी त्यागी देह

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठानी का शव देखकर देवरानी को आया हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। उपमंडल के गांव समैण में एक अजीब वाकया हुआ है। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा की माता चमेली देवी का टोहाना में मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। इस दौरान जब उनके पार्थिव शरीर को संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव समैण में लाया गया तो उसी समय उनके पार्थिव शरीर को देखकर सुभाष शर्मा की चाची की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक परिवार में एक साथ दोनों बुजुर्ग महिलाओं के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। समैण निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा पहली बार देखा है, जब एक बुजुर्ग महिला ने दूसरी बुजुर्ग महिला के पार्थिव शरीर को देखकर अपने प्राण त्याग दिए हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें