फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती सर्दी: भगवान को भी डलवाए गर्म वस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती सर्दी : भगवान को भी डलवाए गर्म वस्त्र
विज्ञापन

सुरेन्द्र असीजा
फतेहाबाद।
बढ़ती सर्दी में जहां इंसान ठंड महसूस कर रहा है, वैसे ही भक्त लोग महसूस करते हैं कि भगवान को भी सर्दी व गर्मी लगती है। इसी भक्ति की भावना को देखते हुए मंदिरों के पुजारियों ने इन दिनों अपने इष्ट देवताओं को भी गर्म कपड़े पहनाने शुरू कर दिए हैं। फतेहाबाद में करीब 3 मंदिर के पुजारियों ने अपने इसी भक्ति भाव का एहसास भी करवाया है। श्याम मंदिर के पुजारी पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि वह सर्दी शुरू होते ही गर्म कपड़े तथा गर्मी में एसी श्याम बाबा के शयन कक्ष में लगवा देते हैं। मंगलवार को उन्होंने श्याम बाबा को स्वेटर पहनाकर सर्दी से बचाने का प्रयास किया। ऐसे ही हनुमान मंदिर अनाजमंडी के पुजारी राजकुमार ने हनुमानजी, दुर्गा माता, भगवान विष्णु व शिवजी को गर्म कंबल, लोई व स्वेटर आदि से ढ़क दिया है। पुरानी तहसील चौक स्थित शनि मंदिर के पुजारी सोनू भक्त ने भगवान शनि देव व राम दरबार को गर्म कपड़ों पहनवा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें