भगत सिंह के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी 28 को
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी आयोजित करेगा। भगत सिंह आज का समाज विषय पर आयोजित इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता रिटायर्ड प्रिंसिपल हरभगवान चावला होगे। लाइब्रेरी के प्रधान भगवंत सिंह सेठी ने बताया की लाइब्रेरी स्थल पर होने वाली इस गोष्ठी को कई अन्य विचारक भी संबोधित भी करेंगे। उन्होंने लाइब्रेरी के सभी सदस्यों, बुद्धिजीवी वर्ग, समाज के प्रमुख लोगों से विचार गोष्ठी में भाग लेने की अपील की है।