गोरखपुर में रक्तदान कैंप 29 को
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर
गोरखपुर में का. पृथ्वी सिंह यादगार कमेटी 29 सितंबर को रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी कमेटी प्रधान का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया और सचिव कप्तान आर्य ने देते हुए बताया कि रक्तदान कैंप का शुभारंभ रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल अग्रोहा करेंगे। उन्होने बताया कि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज, जाट शिक्षण संस्थान हिसार के प्रधान सतपाल उर्फ पालू सिवाच और अग्रोहा के सरपंच बलबीर सिंह उपस्थित होंगे।