फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों के सम्मान में दी विदाई पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पांच अध्यापकों का तबादला होने पर उनके सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। यहां से सतबीर बेनीवाल डीपीई, सरोज माचरा ईएसएचएम, प्रकाश लाठर प्रवक्ता भौतिकी, नीरज सौपर्णा प्रवक्ता साइकोलॉजी, देशराज माचरा अध्यापक का तबादला दूसरे स्कूलों में हो गया है। कार्यक्रम में प्राचार्य वेद प्रकाश भाखर ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी का तबादला होना नौकरी का हिस्सा है। एक स्कूल में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्य उसकी पहचान बन जाता है। कार्यक्रम में मंच संचालन भगत सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता बंसीलाल, डॉ. राजकुमार सूरा, नरेश रहेजा, दिलीप सिंह, नकेश नरवाल, अजीत सिंह, सुरेंद्र बेनीवाल पीटीआई, शीशपाल सिंह, मिड-डे मील वर्कर शर्मिला, गीता, भागी देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें