फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चालकों की कमी के कारण रोडवेज बेड़े में खड़ी की 15 बसें

Mon, 21 Aug 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराने बस अड्डें में खड़ी रोड़वेज की मिनी बस।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में धीरे-धीरे ठीक हो रही परिवहन व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई है। चालकों को दूसरे विभागों में लगाने से 15 बसों को अधिकारी रूटों पर नहीं भेज पा रहे हैं। नतीजतन ये बसें डिपो में ही खड़ी धूल फांक रही हैं। करीब 60 चालक अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोडवेज बेड़े में इस समय 174 बसें हैं। इनमें 20 बड़ी और 20 मिनी बसें हाल ही में रोडवेज बेड़े से जुड़ी हैं। रोडवेज बेड़े में पहले जहां परिचालकों की कमी थी, वहीं अब चालकों की कमी हो गई है। फतेहाबाद में परिचालकों की संख्या तो मांग के अनुसार अधिक हो गई है। कौशल रोजगार निगम के तहत जहां 20 परिचालक रोडवेज को मिले हैं, वहीं 28 परिचालकों की नियमित भर्ती की गई है। फतेहाबाद रोडवेज बेड़े में फिलहाल 225 परिचालक हैं।


कागजों में चालक पूरे, फिर भी 60 की कमी
फतेहाबाद रोडवेज के बेड़े में 263 चालकों की आवश्यकता है। कागजों में यह डाटा पूरा है, लेकिन 60 चालक ऐसे हैं, जिनको अन्य विभागीय कामों में लगाया गया है। ज्ञात रहे कि कोरोना काल में जेसीबी व अन्य बड़े वाहनों को चलाने के लिए रोडवेज के चालकों की ड्यूटियां लगाई गई थी। अभी भी 60 चालक रोडवेज के अलावा अन्य जगहोंं पर अपनी ड्यूटी दे रहे हैं, जिस कारण रोडवेज की बसों को चलाने में समस्या आ रही है। बड़ी बात यह है कि कई चालक ओवर टाइम करने से मना कर रहे हैं। बड़े रूटों पर चलने वाले चालकों को आठ घंटे का आराम जरूरी है और कई चालकों को भूना में चालक ट्रेनिंग सेंटर में भेजा गया है। रोडवेज में आर्मी से रिटायर होकर आए चालकों को भी लिया गया है और अभी उनका ट्रेनिंग सेशन चल रहा है। ऐसे में फतेहाबाद रोडवेज बेड़े में 15 बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



हमारे पास चालकों की कमी तो नहीं है, लेकिन कई नए चालक ट्रेनिंग पर हैं तो कई की ड्यूटी अलग जगह लगी हुई है। जिस कारण रोडवेज की कुछ बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


हवासिंह राहड़, अड्डा इंचार्ज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें