अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के वीएलडीए, लिपिकीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एक बैठक उपनिदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कार्यालय में हुई। अध्यक्षता हरियाणा पशुपालन कर्मचारी संघ के प्रधान रामप्रसाद ने की। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया की भविष्य में उपमंडल अधिकारी पशुपालन की तरफ से कोई परेशानी नहीं आएगी। उपमंडल अधिकारी के आश्वासन पर 6 जून व 7 जून को होने वाला धरना स्थगित कर दिया गया।
पशुपालन विभाग कर्मचारियों का 6 जून व 7 जून को होने वाला धरना टला