फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में धरना दे रहे अनुबंध कर्मचारी मिले सीएम से, सौंपी ठेकेदार के भ्रष्टाचार की सीडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम से अनुबंध कर्मचारी मिले, सौंपी सीडी
सीएम ने एडीसी को सौंपी जांच, कहा- गलत मिले तो रद्द करो ठेका
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । सरकारी अस्पताल में अनुबंधित कर्मचारियों को हटाने का मसले पर सातों अनुबंधित कर्मचारी शनिवार को भूना रोड रेस्ट हाउस में सीएम मनोहर लाल से मिले। हटाए गए कर्मचारियों ने सीएम को एक ऑडियो सीडी भी सौंपी, जिसमें ठेकेदार कथित रूप से 15 हजार रुपये रिश्वत मांगता सुनाई दे रहा है। सीएम मनोहर लाल से मिलने पहुंची महिला कर्मचारी उनसे बात करते समय रो पड़ी। इसके बाद सीएम मनोहर लाल ने उन्हें पूरी कार्यवाही का आश्वासन दिया और एडीसी जेके अभीर को सीडी सौंपी। सीएम ने आदेश जारी किए कि मामले की जांच की जाए और अगर ठेकेदार गलत निकले तो उसका ठेका रद्द किया जाए और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कर्मचारियों को भी कहा कि वे इस मामले में एडीसी से भी मिलकर उन्हें सारी बात से अवगत करवाएं। एडीसी ने इस मामले की तुरंत जांच का भरोसा सीएम को दिया।
03एफटीबीपी11 : सीएम मनोहर को कर्मचारियों के ठेकेदार की ऑडियो सीडी सौंपती महिला कर्मचारी।
03एफटीबीपी12 : अस्पताल कर्मचारियों द्वारा सौंपी गई सीडी एडीसी को देकर कार्यवाही के आदेश देते सीएम ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें