फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, जानी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। रेलवे बीकानेर डिविजन के डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव ने भट्टूकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे रेवाड़ी बठिंडा रेलवे लाइन व इसके अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के निरीक्षण पर थे। इस दौरान उन्होंने करीब पौने घंटा से भी अधिक का समय लगाया। यहां पर विभिन्न समस्याओं बारे भट्टू मंडी के सरपंच बंसीलाल ने मांग पत्र सौंपा। जिसमें अधूरे पड़े प्लेटफार्म नंबर एक के कार्य पूर्ण करने, मंजूर हुए प्लेटफार्म नम्बर दो के निर्माण कार्य शुरू करने, नये बने लोडिंग-अनलोडिंग प्लेटफार्म पर मालगाड़ी खड़ी करने, भट्टूमंडी व गांव को जोड़ने वाले अंडर पास पुल का निर्माण करने, स्टेशन पर पीने के पानी का प्रबंध, शौचालयों की साफ सफाई व उन्हें खुला रखने सहित अनेक मांगों को शामिल किया। भट्टू गांव के सरपंच रोशन लाल ने नये रेलवे फाटक के साथ-साथ रेलवे विभाग से रास्ता ओर अधिक चौड़ा करने बाबत मांग रखी। डीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें