फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार अध्यक्ष पद के लिए बैनीवाल ने भी भरा नामांकन, 25 को होगी नामांकन पत्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। 5 अप्रैल को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन बुधवार को एडवोकेट प्रदीप बैनीवाल ने चुनाव कमेटी के सदस्य एडवोकेट नरेश सचदेवा, दिनेश गेरा, राकेश गर्ग, सुनील धारनियां व राजीव गोदारा के समक्ष प्रधान पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। चुनाव कमेटी के सदस्य एडवोकेट नरेश सचदेवा व दिनेश गेरा ने बताया कि बुधवार को अंतिम दिन प्रधान पद के लिए प्रदीप बैनीवाल के अलावा एडवोकेट विकास मांझू ने सचिव, और संदीप नागपाल ने उपप्रधान के लिए नामकंन पत्र भरे। उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्तमान प्रधान विनय शर्मा व अमनदीप सिंह ने प्रधान पद, रोहताश बिश्नोई ने सचिव पद, हेमंत तनेजा ने उपप्रधान पद, अशोक नायक व अजय बैनीवाल ने सहसचिव पद तथा संजीव रंग ने वित्त सचिव पद के लिए अपने नामांकन पत्र भरे हैं। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी और 26 मार्च तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 5 अप्रैल को मतदान होगा और मतदान के बाद मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें