बराला आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला रविवार 24 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे बस अड्डा के समीप पुरानी अनाज मंडी में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ही उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का विधिवत शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस योजना के शुभारंभ पर राज्य, जिला व खंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।