बिजली कर्मियों ने दिया कार्यालय के बाहर धरना
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। बिजली कर्मचारी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अधीक्षक अभियंता के रवैये के खिलाफ सब-यूनिट रतिया के सदस्यों ने बिजलीघर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने की अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान खुर्शीद ने की तथा संचालन सब-यूनिट कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रधान खुर्शीद ने कहा कि गर्मी के मौसम में आम जनता को होने वाली परेशानियों को देखते हुए कर्मचारियों की जायज मांग पूरी की जाए। फतेहाबाद की लोकल सब-यूनिट फतेहाबाद सर्कल आफिस में धरना देगी। पिछले महीने फतेहाबाद एसई ने एएफएम प्रीतम सिंह को बिना किसी कारण निलंबित कर दिया था। जो4 अप्रैल से अपनी ड्यूटी हिसार में कर रहा है। यह कर्मचारी एसई हिसार के अधीन है जिसका तबादला उच्चाधिकारियों ने टोहाना से हिसार कर दिया था। जिसको 6 अप्रैल को एसई फतेहाबाद ने निलंबति कर दिया था। धरने को जगदीश, लाला राम, केसरी मल, अवतार सिंह, गुरदेव सिंह, कुशारपाल, रामलाल, मदन लाल, दीवान, रविंद्र, सुशील, सोहन लाल, मनोज, सुनील, बलराज, रविदत्त शर्मा, शंकर लाल, शमशेर आदि ने भी संबोधित किया।