अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। गांव ढिंगसरा में क्रांतिकारी पंडित लेखराम मेमोरियल युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बुधवार को 17 वीं विशाल ग्रामीण फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की करीब 50 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चिंदड़ व शेखुपुर दड़ौली के बीच हुआ। इस मुकाबले में शेखुपुर दड़ौली की टीम ने चिंदड़ को 4 के मुकाबले 0 अंकों से पराजित कर पहले मैच मे विजय प्राप्त की। दूसरा मुकाबला भोडिया खेड़ा व जुगलान के बीच हुआ। जिसमें जुगलान ने भोडिया खेड़ा को 1 के मुकाबले 0 अंक से पराजित किया। लड़कियों के मैच में ढिंगसरा व सरदुलगढ़ टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ढिंगसरा ने सरदुलगढ़ को 2 के मुकाबले 0 अंकों से पराजित किया। यह फुटबाल प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी।