टोहाना।
गांव समैण में एक वृद्ध साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव राजगढ ढोबी निवासी 60 वर्षीय सूबेसिंह पिछले लंबे समय से गांव समैण में एक कुटिया में रहता था तथा अपना गुजर बसर कर रहा था। रोजाना की तरह मंगलवार को वह सोया था। सुबह जब वह नही उठा तो उसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिक्तिसको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे बलजीत के बयान पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत