फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनएमएमएस की परीक्षा में 141 विद्यार्थी चयनित, सबसे अधिक भूना खंड के

विज्ञापन
गांव बनगांव में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) का फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम द्वारा घोषित किए गए परिणाम में जिले के 141 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा पिछले साल 19 नवंबर को ली गई थी और 2524 विद्यार्थियों ने दी थी। भूना खंड के 60 विद्यार्थियों का एनएमएमएस के तहत छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू के 13 विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थी का चयन होने के बाद कक्षा नौवीं से बारहवीं तक एक हजार रुपये प्रति माह चार साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी। इस छात्रवृत्ति को लेकर वहीं विद्यार्थी पात्र हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख से कम है। विद्यार्थी की सातवीं कक्षा की पढ़ाई सरकारी स्कूल से होनी चाहिए। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर की छात्रा शीतल 126 अंक लेकर प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा खुशी 122 अंक लेकर द्वितीय और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिधानी की छात्रा ज्योति और राजकीय मिडिल स्कूल सरदारेवाला के सुखबीर सिंह ने 120 अंक लेकर तृतीय स्थान लिया है।
खंड स्तर पर ये रहा है परीक्षा परिणाम
खंड उत्तीर्ण विद्यार्थी
फतेहाबाद 11
जाखल 9
रतिया 17
टोहाना 19
भट्टूकलां 25
भूना 60
टॉप 10 में ये रहे हैं स्कूल
स्कूल पास विद्यार्थी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू 13
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर 7
राजकीय हाई स्कूल ढाणी गोपाल 7
राजकीय मिडिल स्कूल सरदारेवाला 6
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनावाली 6
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला 6
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाढोडी 6
राजकीय मिडिल स्कूल मिराना 5
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोदीवाली 5
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर शेखां 5
मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका : डीईओ
एनएमएमएस के जारी हुए परीक्षा परिणाम में जिले के 141 विद्यार्थियों के चयन को लेकर डीईओ संगीता बिश्नोई ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, कार्यक्रम नोडल अधिकारी रमेश कुमार और जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए ये योजना है। हर साल जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों का इसमें चयन होता है। चयनित विद्यार्थियों को चार साल तक छात्रवृत्ति दी जाती है।

गांव बनगांव में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें