एडवोकेट गुरमीत बने भाजयुमो के जिला सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भाजपा युवा मोर्चा की एक बैठक स्थानीय विश्राम ग्रह में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद बैनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें हिजरावां कला निवासी गुरमीत एडवोकेट को युवा मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर गुरमीत एडवोकेट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद बैनीवाल का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। इस मौके सभी कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट गुरमीत बाजीगर को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर दरियापुर पैक्स के चेयरमैन इंद्र गावड़ी, पेस्टीसाइड यूनियन के प्रधान नरेश तनेजा टीटू, रतिया भाजपा निगरानी कमेटी के चेयरमैन भीम लांबा, नरेश एडवोकेट, चंदन सरदाना, सतपाल बाजीगर, जगसीर जग्गा, पवन भादू, जगतार अमानी, रवींद्र बैनीवाल, अशोक जाखड़ सरपंच, बलवंत झाझड़ा, अंकित सिंगला, देवेंद्र बैनीवाल, विजेंद्र पूनियां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।