फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन अभियान, 47 नाके लगाकर की सैंकड़ों वाहनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। एसपी दीपक सहारण के आदेशानुसार फतेहाबाद पुलिस ने वीरवार रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी दीपक सहारण ने स्वयं अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों सहित 56 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया। अभियान के तहत डीएसपी, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए युनिट, पीसीआर व राइडर रात्रि गश्त पर रहे। जिसके तहत 47 नाके लगाए गए और छोटे व बड़े 941 वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात अधूरे पाए जाने पर 26 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा 1 वाहन को इंपाऊंड किया गया। वहीं चेकिंग के दौरान 94 व्यक्तियों के अजनबी पर्चे काटे गए। नाईट डोमिनेशन मे नाकाबंदी के दौरान अलग-अलग जगहों से 70 बोतल अवैध शराब देशी व 10 बोतल नाजायज शराब बरामद कर 2 लोगों को काबू किया गया। जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर फतेहाबाद व सदर फतेहाबाद ने दो व्यक्तियों को 9180 रुपये की जुआ राशि सहित काबू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें