फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की काश्त के लिए बागवानी विभाग द्वारा किसानों को दिया जा रहा है अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्याज के बीज पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बागवानी विभाग ने खरीफ प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्याज के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान देने का फैसला लिया है। उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला फतेहाबाद को एकीकृत बागवानी विकास स्कीम के तहत खरीफ व रबी फसलों के लिए कुल 100 हेक्टेयर का भौतिक एवं 5.25 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए किसानों को एनएचआरडीएफ सलारू करनाल की प्याज की किस्मों पर अनुदान दिया जा रहा है। एक किसान को एक हेक्टेयर पर 12.5 किलोग्राम बीज के लिये 6250 रुपये की अनुदान राशि दी जायेगी। किसान यह बीज एनएचआरडीएफ सलारू करनाल बीज विकास निगम के चुनिंदा केन्द्रों से प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उन्हें केवल अपने हिस्से की राशि जमा करवानी होगी। उपायुक्त ने बताया कि बीज का बिक्री दर 1100 रुपये प्रति किलोग्राम रखा गया है व इस पर 500 रुपये प्रति किलो अनुदान सहायता दी जानी है तथा 600 रुपये प्रति किलो किसान को देना होगा। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि उपरोक्त बीज खरीदने के लिए बीज बिक्री केन्द्र पर अपना पहचान पत्र व आधार कार्ड की फोटो प्रति अवश्य लेकर जाएं। किसान खरीफ प्याज की खेती को बढ़ावा दें तथा सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान राशि का फायदा उठाए। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने ब्लॉक के उद्यान विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें