फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर सोमवार से अनाजमण्डी में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
किसान सभा भट्टूमंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर 13 अप्रैल को नायब तहसीलदार को ज्ञापन देगी। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कामरेड विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि इन दिनों गेहूं की कटाई व कढ़ाई का कार्य शुरू हो गया है। कुछ किसान तो गेहूं को निकाल कर बाजार में ला चुका है। लेकिन अभी तक प्रशासन ने यहां गेहूं की खरीद शुरू नहीं की है। जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेज कर भट्टूमंडी में गेहूं की खरीद शुरू करने की मांग उठाई जाएगी। अगर इसके बावजूद भी यहां प्रशासन ने ढ़िलाई बर्ती तो सोमवार से अनाजमंडी में धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान सभा किसानों की हर आवाज को प्रमुख रूप से उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें