फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटने से दो महिलाएं घायल, एक रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। गांव जमालपुर से चंदड़ में ऑटो को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया तथा ऑटो में सवार दो महिलाओं को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला की गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन गांव जमालपुर निवासी शिमला ने बताया कि वे मनरेगा के तहत मजदूरी का कार्य करते हैं। उनका मजदूरी का कार्य चंदड में चल रहा है। उसने बताया कि शनिवार सुबह जब वे मजदूरी के लिए आटो में सवार होकर जा रही थी तो अचानक सामने से आ रहे एक वाहन ने आटो को टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गई। इस दौरान आटो में 12 महिलाएं सवार थी। आटो पलटने से उसे व मीना को चोटें आई। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, जहां मीना की गंभीर हालत के चलते उसको रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें