फतेहाबाद। स्थानीय सन्यास आश्रम रोड स्थित रेनबो फन स्कूल वीरवार को 11वें बेहतरीन वर्ष में प्रवेश कर गया। वीरवार को स्कूल की दसवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने स्कूल में सरस्वती माता की पूजा अर्चना की। स्कूल के विद्यार्थी वीरवार को स्कूल में रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर आए हुए थे। दसवीं वर्षगांठ के मौके पर स्कूल में अमृतवाणी का पाठ भी आयोजित किया गया। समारोह के अंत में स्कूल संचालिका सुमन आहुजा ने आए हुए अतिथियों व स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया।