फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को ट्विटर पर डाली समस्या का तुरंत हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ट्विटर पर मुख्यमंत्री कार्यालय की सक्रियता के चलते काफी समय से लंबित पड़ा नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण का मामला आखिरकार सुलझ ही गया। दरअसल नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी बैंक के बाहर पिछले लंबे समय से बड़ा जनरेटर पड़ा हुआ था जिसके चलते नेशनल हाईवे का ट्रैफिक काफी बाधित होता था। इस संदर्भ में कई बार बैंक मैनेजर को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन के स्तर पर भी लगातार ढिलाई बरती गई। इसके बाद शहर के एक जागरूक नागरिक मुकेश ने सड़क पर रखे इस जनरेटर का फोटो लेकर उसे मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर डाल दिया गया जिसके तुरंत बाद प्रशासन की नींद टूटी और आनन-फानन में जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से जनरेटर को हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें