टोहाना। क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में अग्रवाल सभा एवं युवा अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन चौक पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अस्पताल में जाकर अग्र बंधुओं की ओर से मरीजों को फल भी दिए गए। इस दौरान उपस्थित जनों को रमेश गोयल व कपिल बांसल ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति विशेष के नहीं होते बल्कि वे पूरे समाज के प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। उन्होंने कहा की ऐसे ही एक महापुरुष थे। उन्होंने कहा कि आज के दिन ऐसा संकल्प लेना चाहिए कि हम एक दूसरे को भी अपनी जैसी समानता दे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन वैशालक वंश में उत्पन्न हुए किंतु उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा व क्षमता के बल पर एक नए नगर की स्थापना की।