विश्व कार मुक्त दिवस पर करें साइकिल का उपयोग : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने जिलेवासियों से एक दिन पर्यावरण के नाम का आह्वान करते हुए कहा है कि वे 22 सितंबर शुक्रवार को विश्व कार मुक्त दिवस को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जिलेवासी वाहनों के चलते लगने वाले जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए इस अभियान में शामिल हों। वे 22 सितंबर को कार का उपयोग न करें। इससे पेट्रोल और डीजल बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संभव हो सके तो लोग इस दिन साइकिल, कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।