फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ापता हैड क्लर्क का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता हेड क्लर्क का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, तलाश जारी
विज्ञापन

भूना।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय भूना के मुख्य लिपिक पद के कार्यरत संदीप शर्मा ने मंगलवार को व्हाटस्प ग्रुप पर सुसाइड नोट डालने के बाद से ही गायब है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस के साथ-साथ परिवार के लोग भी भाग दौड़ कर रहे हैं, लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बावजूद भी संदीप शर्मा को कोई भी सुराग नहीं लगा है। सुसाइड नोट की सूचना के बाद परिवार के लोग भी गहरे सदमे में हैं और पत्नी व उनके तीनों बच्चों का रो-रोकर बूरा हाल बना हुआ है। एसएचओ राजेश कुमार कमांड़ो स्वयं मुख्य लिपिक की खोजबीन में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त दो टीमें विभिन्न नहरों पर शर्मा की तलाश में लगी हुई है। किन्तु शर्मा का कहीं भी अता-पता नहीं लग रहा है। मोबाइल की लोकेशन भी नहीं मिल रही है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय भूना में भी मातम छाया है। अधिकारियों पर बार-बार संदीप शर्मा के मिलने या न मिलने के फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें