फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरी आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स यूनियन ने मंगलवार को फतेहाबाद में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सिलोचना टोहाना ने की और संचालन मलकीत कौर ने किया। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां, उप प्रधान सुदेश रानी और सीटू जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने कहा कि आज आंगनबाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स की हड़ताल 7वें दिन में प्रवेश कर चुकी है लेकिन हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इसके विरोध में सभी वर्कर्स एवं हैल्पर्स काली चुनरी डाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगी। फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को लेकर बातचीत नहीं की तो 27 फरवरी को वर्कर्स एवं हैल्पर्स द्वारा सरकार की शवयात्रा निकाली जाएगी और आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम में वर्कर्स को 1500 रुपये और हेल्पर्स को 750 रुपये मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की थी जो एक छलावा साबित हुई है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौतों को भी सरकार लागू नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की कि वर्कर को श्रमिक की श्रेणी में डाला जाए। ईएसआई और पीएफ सहित महंगाई भत्ता दिया जाए। गर्मी, सर्दी की छुट्टियां पूर्ण रूप से की जाए। हैल्पर्स से वर्कर्स व वर्कर्स से सुपरवाइजर की भर्ती वरिष्ठता के आधार पर की जाए, रिटायरमेंट का लाभ दिया जाए। 45वें श्रम सम्मेलन को लागू किया जाए और बंद क्रेच केंद्रों को तुरंत खोला जाए। सर्व कर्मचारी संघ ने आंदोलन को समर्थन दिया। इस अवसर पर अनिता जाखल, माया पूनियां, प्रकाश कौर, कृष्णा देवी, रामप्यारी सहित अनेक आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें