अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भट्टू थाना क्षेत्र के गांव सरवरपुर के एक 24 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते देर रात सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सरवरपुर निवासी विनोद के रूप में हुई है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के उपरांत शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।