फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट के कारण नहीं दिखा ड्रेन, कार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। गांव गोरखपुर में हिसार रोड पर बनी ड्रेन में शुक्रवार तड़के एक गाड़ी करीब 20 फुट गहरे ड्रेन में जा गिरी। कार में पांच-छह लोग सवार थे, जिनको ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में गाड़ी को भी बाहर निकाला गया और कार में सवार लोग अपने घरों को चले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब निवासी एक परिवार तोशाम में शादी समारोह में भाग लेकर वापिस पंजाब जा रहा था। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जैसे ही वह गांव गोरखपुर की ओर मुड़े तो कट के कारण ड्रेन नहीं दिखा और कार सीधा ड्रेन में जा गिरी। वहां मौजूद रखवालों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुला लिया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। ग्रामीणों ने उनकी पूरी मदद की और बाद में यह लोग अपने घर को लौट गए। वहीं ग्रामीण भजन सिंह, कुलदीप सिवाच, कृष्ण मिस्त्री, ब्रह्मानंद आदि ने बताया कि अक्सर कट के कारण यहां पर लोग ड्रेन नहीं देख पाते और पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने ड्रेन पर दीवार बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें