टोहाना।
सीआईए स्टाफ पुलिस ने 11 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ पुलिस एएसआई साधुराम के नेतृत्व में टीम देर रात गांव हंासेवाला के पास गश्त कर आने-जाने वाले वाहनों की जंाच कर रही थी। लेकिन तभी वहां से गुजर रहे तीन युवक जब पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगे तो पुलिस ने तुरंत उन्हे काबू कर लिया तलाशी लेने पर उनके कब्जे 132 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान गांव हांसेवाला निवासी अमित, पवन व बलजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
11 पेटी अंग्रेजी शराब सहित तीन लोग गिरफ्तार