फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालय, कमरे व मेन गेट निर्माण के लिए सांसद सुनीता दुग्गल ने साढ़े 56 लाख रुपये की राशि जारी की है। जिले के 12 सरकारी स्कूलों में अलग-अलग निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। लेकिन ये निर्माण दो माह के अंदर पूरे करने होंगे, नहीं तो राशि लैप्स हो सकती है। डीआरडीए कार्यालय फतेहाबाद ने डीपीसी कार्यालय को 56.5 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।
बता दें कि एमपी लैड स्कीम से निर्माण कार्य करवाने को लेकर 12 स्कूलों ने प्रस्ताव भेजे थे। निर्माण कार्य को लेकर एस्टीमेट भेजे गए। इसके तहत 56.5 लाख से 12 स्कूलों में निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। अब डीआरडीए द्वारा ये राशि जारी की गई है। सांसद कोटे सबसे ज्यादा राशि गोरखपुर के सरकारी स्कूलों को जारी हुई है। यहां के दो स्कूलों को निर्माण कार्य के लिए सबसे ज्यादा राशि जारी हुई है। गोरखपुर के कन्या स्कूल में साइकिल स्टैंड तो राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मल्टीपर्पस शेड का निर्माण होगा।
सांसद ग्रांट से इन स्कूलों में होंगे ये काम
स्कूल जारी हुई राशि
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडवाला सोत्तर में कमरे का निर्माण 2.74 लाख
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलां में सुलभ शौचालय निर्माण 5 लाख
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर में साइकिल स्टैंड 6 लाख
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर में मल्टीपर्पस शेड 6 लाख
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनगांव में मेन गेट निर्माण 4.98 लाख
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडली कलां में सुलभ शौचालय निर्माण 3.5 लाख
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनियाना में शौचालय निर्माण 6 लाख
राजकीय हाई स्कूल ढाणी डुल्ट में प्रार्थना के लिए शेड निर्माण 6 लाख
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलां में शौचालय निर्माण 4.50 लाख
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारता में लाइब्रेरी कक्ष निर्माण 6 लाख
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल साधनवास में मेन गेट निर्माण 5 लाख
राजकीय कन्या मिडिल स्कूल अहरवां में पानी टैंक निर्माण 78 हजार
कोट
सांसद कोटे से जिले के 12 स्कूलों में निर्माण कार्य के लिए मंजूरी मिली थी। डीआरडीए कार्यालय द्वारा 56.50 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। समग्र शिक्षा विभाग द्वारा ये राशि जल्द स्कूलों को जारी होगी, इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
-महाबीर सिंह, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग