फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार से 118 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
फतेहाबाद में कचरा डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने ने गश्त के दौरान एक कार में भरा 118 किलो ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। कचरा डोडा सहित पकड़े गए आरोपी नरेंद्र कुमार निवासी खेत ढ़ाणी फतेहाबाद के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में गांव बीघड़ में भोड़िया खेड़ा मोड़ पर मौजूद थे। उसी समय गुप्त सूचना मिली की आरोपी नरेंद्र काफी दिनों से कचरा डोडा पोस्त बेचने का काम करता है। वह कार में कचरा डोडा पोस्त भरकर कहीं सप्लाई करने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र की ढाणी में आसपास पहुंच कर उसकी निगरानी शुरु कर दी। थोड़ी देर बाद बीघड़ की तरफ से एक सेंट्रो कार रंग सफेद आई और ढाणी की तरफ मुड़ गई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार सवार व्यक्ति को काबू कर लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें रखे 6 कट्टे प्लास्टिक 118 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस की प्रथम पूछताछ में बताया कि कचरा डोडा पोस्त को बीकानेर एरिया से लेकर आया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें