फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा पात्रता परीक्षा तीन और चार दिसंबर को जिला मुख्यालय के 18 केंद्रों पर होगी। पहले दिन परीक्षा एक ही तो दूसरे दिन परीक्षा दो सत्रों में होगी। करीब 11769 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बार करीब साढ़े चार हजार परीक्षार्थी पिछले साल की तुलना में ज्यादा परीक्षा देंगे।
परीक्षा को लेकर इस बार भी महिला परीक्षार्थियों को नोज पिन, कानों में बालियां डालकर जाने की अनुमति नहीं होगी। हाथों में धागा भी बांधकर नहीं जा सकेंगे। परीक्षार्थियों की आंख की बायोमेट्रिक ली जाएगी। तीन दिसंबर को लेवल तीन की परीक्षा शाम के सत्र तो चार दिसंबर को लेवल दो की परीक्षा सुबह और लेवल एक की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। पहले दिन 12 केंद्रों, दूसरे दिन सुबह के सत्र में 18 और शाम के सत्र में 8 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
अपेक्स स्कूल स्कूल
बाल भारती इंटनेशनल स्कूल
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा ब्लॉक एक और दो
क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन ब्लॉक एक और दो
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल
एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन
स्प्रिंग बेल्स स्कूल
महाराजा अग्रसेन स्कूल
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लॉक एक और दो
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल
डीएवी पब्लिक स्कूल ब्लॉक एक और दो
स्कॉलर्स स्कूल
ये परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
लेवल इस साल परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी पिछले साल ये थे परीक्षार्थी
लेवल तीन 4206 2653
लेवल दो 5336 2970
लेवल एक 227 1609
कोट
एचटेट परीक्षा जिला मुख्यालय के 18 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निर्देश दिए हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी