एसडीएम ने किया स्ट्रॉन्ग रूम का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। उपमंडलाधीश डॉ. किरण सिंह ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शिता व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए मंगलवार को नगर पालिका के सामुदायिक केंद्र का औचक निरीक्षण किया और वहां पर बने स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. किरण सिंह ने स्ट्रॉन्ग रूम में खिड़कियों, दरवाजे, लाइट इत्यादि व्यवस्था की जानकारी ली और केंद्र में कमियों शीघ्र दूर करने बारे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एसडीएम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं को भी पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर बीडीपीओ रमेश कुमार मिथलानी, तहसीलदार विजय सियाल, अविनाश कुमार, नगर पालिका सेबलबीर सिंह आदि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।