संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई कार, चालक घायल
फतेहाबाद। गांव अहरवां के पास आज बाइक चालक को बचाते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में गांव बबनपुर निवासी गुरमीत गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपनी बेटी को कॉलेज से लेने के लिए गांव अहरवां आ रहा था कि गांव के पास ही बाइकर को बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिससे वह घायल हो गया।