फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को प्रतिमाह 5 हजार रुपये पेंशन देने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति हरियाणा संबंधित जम्हूरी किसान सभा पंजाब जिला कमेटी फतेहाबाद के आह्वान पर फतेहाबाद में उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता जिला कन्वीर मनफूल ढाका ने की। धरने को संबोधित करते हुए मनदीप नथवान, रविंद्र हिजरावां खुर्द, तजिंद्र बहबलपुर, सुखदेव रतिया, गुरबचन सिंह, कुलदीप हिजरावा कलां, पूर्व सरपंच सुखचैन सिंह रत्ताखेड़ा, नवजीत भूंदड़, गुरप्रीत भूंदड़ आदि ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी फैसले लागू कर रही हैं। केंद्र सरकार ने बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं दिया और चुनावी स्टंट खेला है। किसानों को 500 रुपये प्रतिमाह देने का एलान बहुत कम है और यह किसानों के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि लगातार लागत मूल्य खेती पर बढ़ते जा रहे हैं, फसलों के भाव पूरे नहीं मिल रहे। लावारिस पशु किसानों की फसल तबाह कर रहे हैं। सैंकड़ों एकड़ गेहूं की फसल खराब हो चुकी है। बीमा कंपनियां जबरदस्ती किसानों के बीमा के पैसे बैंक के खाते से काट लेते हैं लेकिन जब बीमा देने की बात आती है तो बीमा किसानों को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि किसान समिति हर गांव में अपनी कमेटियां गठित कर रही हैं और आने वाले समय में किसान एक बड़ा जन आंदोलन लड़ेंगे। उन्होंने सरकार से किसानों को कर्जमुक्त करने, फसलों के लाभकारी भाव देने, किसानों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग की। इन तमाम मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति किसानों को लामबंद करेगी। इस धरने में हरनाम चंद, ओमप्रकाश हासंगा, सुरेश हासंगा, मलकीत हिजरावां सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें