फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 5 वाहनों के काटे चालान, अवैध शराब भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान : 5 वाहन चालकों के काटे चालान, 10 शराब की बोतल बरामद
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर जिलाभर में अनेक जगहों पर नाके लगाकर वाहन चालकों व पैदल यात्रियों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहन चालकों के चालान काटे और चालकों से अवैध शराब की 10 बोतलें बरामद की। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक युद्ध स्तर पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस ने फतेहाबाद क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, ढाबे, रेस्त्रां, धर्मशालाओं, बस अड्डों, रेलेवे स्टेशनों समेत 80 सार्वजनिक जगहों की चैकिंग की। इस अभियान में सभी उप पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए,पीसीआर व राईडर सहित रात्रि गश्त पर रहे। नाइट डोमिनेशन के तहत जिले में कुल 33 नाके लगाकर छोटे-मोटे 1872 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के कागजात अधूरे पाए जाने पर 5 वाहन चालकों के चालान काटे गये। वहीं चैकिंग के दौरान 82 लोगों के अजनबी पर्चे काटे गये हैं। नाइट डोमिनेशन में नाकेबंदी के दौरान एक युवक को काबू कर उसके पास से 10 अवैध शराब की बोतलें बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें