फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबोरेट्री एसोसिएशन ने अपनी मांगों लेकर उपायुक्त को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेबोरेट्री एसोसिएशन ने अपनी मांगों लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर एसोसिएशन की जिला इकाई ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त जेके आभीर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जिले के सभी लैब संचालक शहर के पपीहा पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान राजीव सेतिया ने बताया कि एसोसिएशन लैब संचालकों पर सरकार द्वारा अनावश्यक रूप से जबरन थोपी गई एमबीबीएस व पैथोलॉजिस्ट की अनिवार्यता के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सरकार एसोसिएशन की मांगों को नहीं मानती है तो मजबूरन उन्हें बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें