फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के कारण गिरी मकान की छत, सामान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते गांव समैण मेें शनिवार रात को एक किसान के मकान की छत गिर गई। जिससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सतबीर सिंह अपने परिवार के साथ रात्रि के समय सोया हुआ था। उसी समय अचानक छत गिरने से जोरदार धमाका हुआ। परिवार के सदस्य उठ गए तथा उन्होंने देखा कि मकान की छत गिरने से घर में रखी चारा काटने की मशीन व आटा चक्की पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। किसान सतबीर ने बताया कि जब वे घर में परिवार सहित सोए हुए थे। बरसात के कारण मकान के दूसरे कोने की छत गिर गई। किसान ने बताया कि गनीमत रहा कि उसके आसपास कोई नहीं था। उसने बताया कि मकान के हिस्से की छत गिरने से आटा चक्की व चारा काटने की मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। किसान ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उसे बरसात से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें