समैण में मवेशियों की मौत का मामला: बराला पहुंचे गांव,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव समैण में अज्ञात कारणों से लगातार हो रही पशुओं की मौत पर सरकार ने संज्ञान ले लिया है। जिसके चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शनिवार को गांव समैण का दौरा किया। इस दौरान जिले के पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बराला ने पशु चिकित्सा केंद्र में पहुंचकर किसानों से बातचीत की। बराला ने ग्रामीणों को कहा कि जिले के तमाम अधिकारी इस बीमारी पर रोक लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस पर रोक तो नहीं लग पाई है, लेकिन इस बीमारी को कम किया जा रहा है। बराला ने कहा कि लगातार हो रही पशुओं की मौत का यह आंकड़ा अब 104 पर पहुंच चुका है। जिसके चलते उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री उएवं पशुपालन मंत्री से बातचीत की है कि जितने भी पशुपालकों को नुकसान हुआ है, उन्हें इसका उचित मुआवजा जरूर मिले। बराला ने कहा कि चिकित्सकों की टीम जो पहुंची उसने किसानों को कुछ सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी पर काबू पाने के लिए जिन भी दवाइयों की जरूरत है उन्हें नई दवाइयां मंगाने के निर्देश दिए हैं।
10 एफटीबीपी 08-टोहाना में पशुपालकों से बातचीत करते सुभाष बराला