अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। चंडीगढ़ रोड स्थित 33 केवी बिजली घर परिसर में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने शिरकत की। इस दौरान 11 तारीख को सीएम सिटी करनाल में होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने 21 फरवरी तक उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो 22 तारीख को करनाल में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास ढिल्लों में अनिश्चितकालीन धरने में पूर्ण रुप से सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान टोहाना डिवीजन की कार्यकारिणी का गठन भी किया। जिसमें कार्यकारिणी में सुरेंद्र नैन को प्रधान, सोनू मेहता को प्रेस सचिव बनाया गया। इस अवसर पर भगतराम, शिवकुमार, सोनू मेहता, सुमित मल्होत्रा, प्रदीप, सुनील, सुरेंद्र नैन, गुरदेव सिंह, रमेश कुमार, भगत सिंह, मनीष कुमार, नरेंद्र, बीरबल, नरेश आदि उपस्थित थे