फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिर बढ़े बंदरों के हमले, रामनिवास मोहल्ले में महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में फिर बढ़े बंदरों के हमले, महिला को किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर में एक बार फिर से बंदरों का उपद्रव बढ़ गया है। शहर की विभिन्न कालोनियों में बंदरों के झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। ताजा मामला वार्ड नंबर 3 में रामनिवास मोहल्ले का है जहां पर घर में बैठी एक महिला पर बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। महिला को उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार छत्तों पर कूद फांद रहे बंदरों ने आज रामनिवास मोहल्ला निवासी कृष्णा देवी के घर घुसकर उस पर हमला कर दिया। कृष्णा ने बंदर से खुद को बचाने का प्रयास किया तो बंदर ने उसे हाथ पर काट लिया। वार्ड के पार्षद राकेश गंभीर ने बताया कि लंबे समय से यहां बंदरों की समस्या बनी है। लिखित में प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है। अब दोबारा इस बारे में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें