फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की पराली जलाने वाले किसान को जेल तथा 15000 प्रति एकड़ के हिसाब से जुर्माना लगाने का प्रावधान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की पराली जलाने पर हो सकती है जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
उपमंडल में प्रशासन धान की पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। इस अभियान में प्रशासन जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रमुख व्यक्तियों, समाजसेवी संस्थाओं, समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों, स्वयं सहायता समूह और महिला सहायता समूहों का सहयोग लेकर किसानों में जागरूकता लाई जाएगी। एसडीऍम सरजीत नैन ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। बताया कि पर्यावरण एक्ट के अनुसार धान की पराली जलाने वाले किसान को जेल और ढाई हजार रुपये से 15 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से जुर्माना लगाया जा सकता है। सरजीत नैन ने बताया कि शीघ्र ही उपमंडल स्तर पर राजस्व, विकास एवं पंचायत विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की एक सामूहिक बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें