फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्डर ग्राऊण्ड चल रहे अवैध शराब के आहते को पुलिस ने करवाया बन्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड चल रहे शराब आहते पर पुलिस ने मारा छापा, दी चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। भट्टूकलां के हिसार रोड पर स्थित हुड्डा कांपलेक्स के मुख्य शराब ठेके के पास अंडर ग्राउंड चल रहे अवैध शराब के आहते को पुलिस ने कार्यवाही कर बंद करा दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार हिसार रोड़ पर पिछले कई दिनों से अवैध रूप से एक शराब का आहता चल रहा था। आरोप है कि इस आहते में खुले रूप से शराब के जाम छलकते थे तथाकथित आहता मालिक आहते का लाइसेंस की धोंस दिखा कर मनमानी पैसे वसूलता था। सरकार के आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा था। इस बारे में बनमंदोरी निवासी भाजपा नेता बृजलाल ने चल रहे इस आहते की सूचना भट्टूकलां थाना प्रभारी मुकेश बैनिवाल व जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी पवन चौधरी को फोन द्वारा दी। जिस पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। जिस पर उस समय तो उक्त आहते पर कोई व्यक्ति शराब पीते नही मिला। वहीं आहता मालिक भी मौके पर अपना कोई लाइसेंस नही दिखा पाया। जिस पर पुलिस ने उसे चेतावनी दी तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधी के बारे में चेताया। वहीं आहते के बाहर लगे साइन बोर्ड जिस पर लिखा था कि यहां बैठ कर शराब पीने की सुविधा है को उखाड़ कर ले गए। कुछ दिनों से उक्त आहते का लाइसेंस का रोब दिखाने वाला मालिक भी गायब मिला। वहीं आहते पर भी ताला लगा दिखाई दिया। मंडी वासियों ने इस कार्यवाही को लेकर पुलिस थाना प्रभारी मुकेश बैनिवाल व शिकायत कर्ता समाज सेवी बृजलाल बागड़ी की प्रशंसा की। इस बारे में थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर रविवार को बृजलाल की शिकायत मिली थी। जिस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ उक्त आहते पर छापामार कार्यवाही की। जिस पर उसके पास ना ही तो कोई लाइसेंस था। वहीं उस समय उस आहते पर कोई शराबी आदि नही था। जिस पर उसे चेतावनी दे दी गई।
06 ठेके के पास अवैध आहते को चिन्हित करता साईन बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें