फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। देर रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से ही घनी धुंध छाई हुई थी। इसी कारण सुबह ही एक के बाद एक हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल तीनों युवकों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पहला हादसा शहर के बीघड़ रोड पर हुआ, जहां एक निजी स्कूल की वैन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान बीघड़ निवासी प्रीत व मनक्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरे हादसे में रतिया रोड स्थित गांव अहरवां के पास बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल की पहचान चरना सिंह के रूप में हुई है। उक्त दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें