फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लोकतंत्र नही लठ तंत्र चल रहा है- लक्ष् य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी खबर के मामले में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर जिला इकाई ने रोष प्रकट किया है। इस बाबत जिला पदाधिकारियों ने हिसार रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर बैठक करके इस मामले में पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देश पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। लोकसभा प्रभारी कल्याण सिंह व जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस तरीके से आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं को अज्ञात थानों में बंद कर दिया है, जिसके चलते उनके परिजन कल रात से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे है। इस अवसर पर लोकसभा संगठन मंत्री कल्याण सिंह, रविंदर पाल, जसविन्दर मैचू, हरिराम शर्मा, नरेंद्र कुमार, गुरमेल सिंह, प्रदीप शर्मा, जय सिंघल सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें