फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्कूल संचालकों व अभिभावकों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य विभाग टीम को स्कूल संचालकों व अभिभावकों ने रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को टोहाना रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के संचालकों ने स्कूल में पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम से बच्चों को टीकाकरण कराने से इंकार कर दिया। टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी। सूचना मिलने पर ही मुख्य चिकित्सक अपनी टीम को लेकर स्कूल में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा स्कूल संचालकों के साथ -साथ अभिभावकों को भी टीकाकरण के फायदों के बारे में बताया गया और उनसे टीका लगाने का आह्वान किया। काफी देर बाद बच्चे और स्कूल संचालक विद्यार्थियों को टीका लगाने के लिए मान गए जिसके बाद स्कूल में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। जिसके बाद टीम द्वारा स्कूल में 48 में से 40 बच्चों को खसरा व रूबेला के टीके लगाए, जबकि 8 बच्चे स्कूल में उपस्थित नहीं थे उनको भी टीका लगाने के लिए उनके घरों में संदेश भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें