सरकारी व निजी स्कूल के बच्चों का हुआ मधुर मिलन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों का भ्रमण करवाने के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया के छठी कक्षा के 20 विद्यार्थियों को शक्ति नगर स्थित स्वामी दयानंद हाई स्कूल में भ्रमण हेतु लेकर जाया गया। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों का आपस में परिचय करवाया गया। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्कूल के विभिन्न अनुभव आपस में सांझा किए। इस उपरांत स्वामी दयानंद हाई स्कूल के 6वीं कक्षा के अध्यापक ने बच्चों की क्लास भी ली। बच्चों का जलपान भी करवाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का नेतृत्व सामाजिक अध्ययन अध्यापक राजीव धमीजा ने किया।