कीटनाशक के प्रभाव से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। गांव ढ़ाण्ड में कीटनाशक के प्रभाव से अचेत हुई महिला ने अग्रोहा मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अग्रोहा में शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया। ढ़ाण्ड निवासी 37 वर्षीय महिला सुशीला शनिवार को अपने घर में पशुओं को चिंचड़ मारने की दवाई लगा रही थी। महिला इस दवाई से प्रभावित होकर बेहोश हो गई। महिला को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया। जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के भाई कृष्ण कुमार के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्यवाही की है।