अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से भट्टूमण्डी व ढ़ाबीखुर्द में विभाग ने छापामारी की। वीरवार सुबह खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने भट्टूमण्डी व ढ़ाबीखुर्द में छापामारी कर चार सैंपल लिए। फूड सैफ्टी अधिकारी सुरेंद्र सिंह पूनियां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू के चिकित्सक डा. सुरेंद्र विशु, एएसआई रामसिंह की टीम ने भट्टूमण्डी में दो जगह छापामारी की। जिसमें एक किरयाना की दुकान से सरसों का तेल व मिठाई की दुकान से पनीर का सैंपल लिया। ढ़ाबीखुर्द से दूध की डेयरी से दूध के दो सैंपल भरे।