एफसीआई कर्मचारी ने की आत्महत्या
भट्टूकलां। भट्टूमंडी में एफसीआई में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपने मकान में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अलवर जिले के गांव थाना निवासी करीब 48 वर्षीय बनवारी लाल पुत्र गौधन लाल पिछले कई वर्षों से भट्टूमंडी के एफसीआई कार्यालय में बैंकर के पद पर कार्यरत था। वह भट्टूमंडी के माडल टाउन में अकेला किराए के घर में रहता था। वह सुबह जल्दी अपने साथी कर्मचारियों के साथ घूमने जाता था। लेकिन मंगलवार सुबह वह घूमने नहीं गया तो पड़ोसी उसे बुलाने गए। उन्होंने कमरे में देखा तो मृत पड़ा था। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि उक्त कर्मचारी ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। घटना के बारे में उसके परिजनों को अवगत करा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।